Ambala News: अधेड़ पर तेजधार हथियार से हमला कर किया घायल

अंबाला। भड़ोग गांव में पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक ने दिनदहाड़े बाइक पर बैठे अधेड़ पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में सुभाष चंद की बाजू पर गहरे जख्म आए हैं। उनका आरोप है कि हमलावर ने पहले पीड़ित के बेटे को भी ईंट लेकर दौड़ाया था और दुकान का शीशा तोड़ दिया था। पंजोखरा थाना पुलिस ने शिकायत के बाद सतपाल शर्मा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल भड़ोग निवासी सुभाष चंद ने बताया कि 28 जून की शाम करीब 5:15 बजे उनके भाई कर्मचंद की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। वह भाई को बाइक पर बैठाकर चेकअप के लिए छज्जू माजरा से हंडेसरा की तरफ ले जा रहे थे। रास्ते में उनके बेटे जतिन का फोन आया। उसने बताया कि गांव का सतपाल शर्मा उसे बिना वजह बहन की गालियां दे रहा है व हाथ में ईंट लेकर उसे मारने के लिए पीछे भागा है। जैसे ही वह वहां पहुंचे तोे उसने तेजधार हथियार से उन पर हमला कर दिया। संवाद

#Middle-agedManInjuredInAttackWithASharp-edgedWeapon. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 05, 2026, 02:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: अधेड़ पर तेजधार हथियार से हमला कर किया घायल #Middle-agedManInjuredInAttackWithASharp-edgedWeapon. #VaranasiLiveNews