Basti News: दाह संस्कार में शामिल होने गए अधेड़ की मौत
बनकटी। लालगंज थाना क्षेत्र के देईसांड़ निवासी 55 वर्षीय अंगद यादव की संतकबीरनगर जिले के बिड़हर घाट पर तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी हृदयगति रुकने से जान चली गई। वह गांव के ही बहरैची के परिवार की एक महिला के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बिड़हर घाट गए थे।अंतिम संस्कार के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और वह वहीं गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोग उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी करते, इससे पहले ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही देईसांड़ गांव में शोक की लहर दौड़ गई। अंगद यादव के मिलनसार स्वभाव के चलते गांव में उनकी अच्छी पहचान थी। घाट पर मौजूद लोग उनका शव लेकर गांव लौट आए।
#BastiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 25, 2026, 02:41 IST
Basti News: दाह संस्कार में शामिल होने गए अधेड़ की मौत #BastiNews #VaranasiLiveNews
