सीएम से मिलकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग की

बहादुरगढ़। समाजसेवी यशपाल हिंदुस्तानी ने सफाई कर्मचारियों की चल रही हड़ताल को समाप्त करवाने तथा बहादुरगढ़ शहर में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को सुधारने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी जी को प्रार्थना पत्र सौंपा।समाजसेवी यशपाल हिंदुस्तानी ने सीएम को अवगत कराया कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण शहर के विभिन्न वार्डों, बाजारों और कॉलोनियों में कूड़े के ढेर लग गए हैं। जगह-जगह फैली गंदगी से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और बीमारियों फैलने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है, जिससे आम नागरिकों में रोष व्याप्त है।

#MetTheCMAndDemandedThatTheSanitationWorkers'StrikeBeEnded. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 13, 2026, 15:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




सीएम से मिलकर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने की मांग की #MetTheCMAndDemandedThatTheSanitationWorkers'StrikeBeEnded. #VaranasiLiveNews