Haridwar News: दौड़ प्रतियोगिता में दिया पर्यावरण का संदेश

हरिद्वार। वसुधैवनीडम फाउंडेशन की ओर से पौधरोपण एवं पांच किमी की दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आर्य समाज मंदिर भेल सेक्टर-1 से शुरू हुई दौड़ का शुभारंभ आचार्य योगेंद्र मेधावी के साथ मुख्य अतिथि वसुधैवनीडम् के उपाध्यक्ष राकेश कुमार ने रवाना किया। दौड़ प्रतियोगिता में बच्चों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। इस दौरान सबने मिलकर पौधरोपण किया। मुख्य अतिथि राकेश कुमार ने विचारों की शुद्धता को उत्तम कर्म का आधार बताया। दौड़ प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर ऋषिमन चंदवानी, विशाल सैनी, सूर्या बिष्ट, शेर सिंह सैनी, किशन कुमार चंदवानी, अर्चित चंदवानी, अर्जुन भारद्वाज, सचिन तिवारी, मदन सिंह आदि मौजूद रहे।

#MessageOfEnvironmentGivenInRaceCompetition #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 09, 2026, 16:28 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: दौड़ प्रतियोगिता में दिया पर्यावरण का संदेश #MessageOfEnvironmentGivenInRaceCompetition #VaranasiLiveNews