Panipat News: चित्र-विचित्र महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध
माई सिटी रिपोर्टरपानीपत। श्री जगन्नाथ मंदिर पंचायत अग्रवाल वैश्य पानीपत की ओर से आयोजित 13वें रथयात्रा महोत्सव के दूसरे दिन भक्ति और सेवा का संगम देखने को मिला। सेना के तीनों अंगों के सहयोग से लगाए गए रक्तदान शिविर में 105 लोगों ने रक्तदान किया। देर शाम भजन संध्या में बाबा चित्र-विचित्र महाराज के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।बुधवार को आयोजित रक्तदान शिविर में थल सेना, वायु सेना और जल सेना की संयुक्त टीम दिल्ली कैंट के डॉक्टरों के नेतृत्व में पहुंची। भीषण गर्मी के बावजूद युवाओं और महिलाओं ने उत्साह से रक्तदान किया। मंदिर पंचायत ने रक्तदाताओं और सेना के जवानों को सम्मानित किया।शाम को भजन संध्या में बाबा चित्र-विचित्र महाराज ने जगन्नाथ जी के भजनों की प्रस्तुति दी। उनके भजनों पर श्रद्धालु भक्ति रस में डूब गए। कार्यक्रम में समाजसेवी अश्वनी जिंदल, ईश्वर गोयल और विजय जैन आदि मौजूद रहे।समिति पदाधिकारियों ने बताया कि वीरवार को भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और भाई बलदेव स्वर्ण जड़ित रथ में विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। रथयात्रा प्राचीन देवी मंदिर पहुंचेगी और पूजन के बाद श्री जगन्नाथ मंदिर लौटेगी।
#MesmerizedByTheBhajansOfChitra-VichitraMaharaj. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 16, 2026, 02:45 IST
Panipat News: चित्र-विचित्र महाराज के भजनों पर मंत्रमुग्ध #MesmerizedByTheBhajansOfChitra-VichitraMaharaj. #VaranasiLiveNews
