Meerut News: मेधावी छात्राओं को साइकिल देकर किया सम्मानित
- बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की अपीलसंवाद न्यूज एजेंसी दौराला। मछली गांव स्थित मंदिर परिसर में रविवार को गिरी, गोस्वामी और बैरागी समाज की विचार गोष्ठी एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 35 मेधावी छात्राओं को साइकिल भेंट कर सम्मानित किया और शिक्षा को समाज की उन्नति का आधार बताया।अध्यक्षता रामफल गिरी और संचालन चिंकल गिरी और सुनील वशिष्ठ ने किया। इस दौरान विजयपाल कश्यप, राजपाल शर्मा और बिट्टू चिरौड़ी आदि वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा और सामाजिक सहभागिता पर अपने विचार रखे। अतुल प्रधान ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए संविधान की बदौलत ही गरीब और वंचित वर्गों को अधिकार मिले हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सोच सेवा की है, जबकि कुछ लोग सत्ता को राज करने का माध्यम मानते हैं। उन्होंने कहा कि जनता ही लोकतंत्र में सबसे बड़ी ताकत है और वही तय करती है कि किसे विधानसभा या लोकसभा भेजना है। विधायक ने कहा कि छोटे-छोटे समाजों की भी लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। गिरी, गोस्वामी और बैरागी समाज सदैव सम्माननीय रहा है और समाज के लोग उन्हें ज्ञान एवं सादगी के प्रतीक के रूप में देखते हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि को हमेशा जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुननी चाहिए।उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल की लत से बचाने और उन्हें शिक्षा व संस्कारों की ओर प्रेरित करने की अपील की। समारोह में सुनीत कुमार, अनिल कश्यप, सचिन गिरी, सोनू बैरागी, परविंदर गिरी, योगेंद्र गिरी, मुनेश, रामभजन, प्रेम दुलारे, सुंदर, लक्ष्मण आदि मौजूद रहे।
#MeritoriousFemaleStudentsHonoredWithBicycles. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 21, 2026, 15:41 IST
Meerut News: मेधावी छात्राओं को साइकिल देकर किया सम्मानित #MeritoriousFemaleStudentsHonoredWithBicycles. #VaranasiLiveNews
