Uttarakhand Weather: पारा 38 डिग्री सेल्सियस के करीब, अगले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश की संभावना
हल्द्वानी का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार अगले 24 घंटे में बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं तेज हवा के झौंके के साथ हल्की बारिश की संभावना बन रही है। अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के संकेत दिए हैं। बृहस्पतिवार को भी दिनभर चटक धूप रही और गर्म हवा के चलते सड़क पर निकलना लोगों के लिए मुश्किल भरा रहा। तेज गर्मी से बचने को लोग मुंह पर कपड़ा और छाता लेकर निकले। बृहस्पतिवार को हल्द्वानी का अधिकतम तापमान बढ़कर 37.9 डिग्री पहुंच गया। दो दिन पहले भी तापमान 36 डिग्री के पार चला गया था। सुबह और शाम के समय हल्की ठंड के चलते रात के तापमान में कमी देखने को मिली है। न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़कर 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम 11.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग देहरादून के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर हिमाचल की ओर है। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। अभी चटक धूप खिलने से तीन चार दिन मैदानी इलाकों में तापमान बढ़ने की संभावना है।
#CityStates #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandNews #UkNews #NainitalNews #HaldwaniTemperature #38DegreeCelsius #HeatWaveInHaldwani #UttarakhandWeatherUpdate #ScorchingSunlight #HotWinds #SummerHeat #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Apr 17, 2026, 07:22 IST
Uttarakhand Weather: पारा 38 डिग्री सेल्सियस के करीब, अगले 24 घंटे में कई जिलों में बारिश की संभावना #CityStates #Nainital #Uttarakhand #UttarakhandNews #UkNews #NainitalNews #HaldwaniTemperature #38DegreeCelsius #HeatWaveInHaldwani #UttarakhandWeatherUpdate #ScorchingSunlight #HotWinds #SummerHeat #VaranasiLiveNews
