Hardoi News: मानसिक रूप से परेशान युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

हरदोई। मानसिक रूप से परेशान एक युवक ने बृहस्पतिवार को कमरा बंद कर कुंडे से फंदा लगा लिया। युवक के बड़े भाई ने शव लटका देखा तो दरवाजा तोड़ कर कुंडे से उतारा। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजन ने घटना को लेकर कोई वजह नहीं बताई है।देहात कोतवाली क्षेत्र के पूरा बहादुर निवासी विकास (20) खेती करता था। बड़े भाई सुधांशु ने बताया कि घर में किसी तरह का कोई वाद विवाद नहीं हुआ लेकिन वह कुछ दिन से किसी से अधिक बात नहीं कर रहा था। वह मानसिक रूप से कुछ परेशान लग रहा था। बृहस्पतिवार सुबह वह अपने कमरे में चला गया और अंदर से बंद कर लिया। काफी देर बाद भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने अंदर झांक कर देखा। विकास का शव कुंडे से लटका मिला। आनन फानन उसने दरवाजा तोड़ा और उसे नीचे उतारा लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुका था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल हरिनाथ यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

#MentallyDisturbedYouthCommitsSuicideByHangingHimself #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 18:21 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Hardoi News: मानसिक रूप से परेशान युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी की #MentallyDisturbedYouthCommitsSuicideByHangingHimself #VaranasiLiveNews