Haridwar News: नाली चोक होने पर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंरा

हरिद्वार। भूपतवाला स्थित जसविंदर सिंह एन्क्लेव फेज-1 में जल निकासी व्यवस्था चरमरा गई है। सार्वजनिक नाली के अवरुद्ध होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है जिससे कॉलोनीवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि कई स्थानों पर सड़कों में जलभराव हो रहा है और दुर्गंध के कारण लोगों का घरों से बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है। कॉलोनीवासियों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपकर जल्द कार्रवाई की मांग की है। ज्ञापन में शशि दत्त, नीरज मिश्रा ने बताया कि कॉलोनी में दो स्थानों पर सार्वजनिक नाली का प्रवाह बाधित होने से गंदा और मलिन जल निकासी के बजाय सड़कों पर जमा हो रहा है। इससे पैदल चलने वाले लोगों के साथ ही वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण कई घरों और आसपास स्थित आश्रमों तक पहुंचना कठिन हो गया है। लंबे समय से जमा गंदे पानी से मच्छरों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। आशंका है कि बरसात शुरू होने के बाद स्थिति और गंभीर हो सकती है।

#MemorandumSubmittedToMunicipalCommissionerRegardingChokedDrain #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 06, 2026, 16:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Haridwar News: नाली चोक होने पर नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंरा #MemorandumSubmittedToMunicipalCommissionerRegardingChokedDrain #VaranasiLiveNews