Noida News: सर्राफा व बुलियन व्यापारियों संग की बैठक

ग्रेटर नोएडा। विकास भवन के सभागार में जनपद के सर्राफा व बुलियन व्यापारियों के साथ बैठक की गई। इसकी अध्यक्षता अपर आयुक्त राज्य कर संदीप भागिया ने की। उन्होंने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, विदेशी मुद्रा भंडार पर अत्यधिक दबाव व स्वर्ण के आयात में समन्वय व संतुलन बनाए रखने जैसे गंभीर विषयों पर चर्चा हुई। व्यापारियों ने कहा कि गौतमबुद्धनगर का सर्राफा व्यापार स्वर्ण व रजत आभूषणों की खरीद व बिक्री पर आधारित है। निश्चित रूप से बुलियन की भी खरीद व बिक्री की जाती है। सर्राफा व्यापारियों ने आश्वासन दिया कि अधिकांश व्यापार पुराने आभूषणों के बदले में नए आभूषणों की बिक्री की जाएगी। बुलियन की खरीद व बिक्री नहीं की जाएगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष योगेश वर्मा,दीपक वर्मा आदि मौजूद रहे।

#MeetingWithBullionAndBullionTraders #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 20, 2026, 21:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Noida News: सर्राफा व बुलियन व्यापारियों संग की बैठक #MeetingWithBullionAndBullionTraders #VaranasiLiveNews