Una News: पंचायत समिति गगरेट के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के लिए बैठक 25 को
गगरेट (ऊना)। विकास खंड गगरेट की पंचायत समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए 25 जून को प्रातः 11 बजे बैठक आयोजित की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया एसडीएम गगरेट एवं निर्वाचन अधिकारी सोमिल गौतम की अध्यक्षता में संपन्न होगी। हाल ही में हुए चुनावों में पंचायत समिति के कुल 20 सदस्य निर्वाचित होकर आए हैं। इस बार अध्यक्ष पद अनारक्षित रखा गया है जिसके चलते कई सदस्य इस पद के लिए दावेदारी जता रहे हैं।अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि तय होने के साथ ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों के अलावा निर्दलीय समर्थित सदस्य भी अपने-अपने पक्ष में बहुमत जुटाने में लगे हुए हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि कहीं पंचायत समिति गगरेट के चुनाव भी नगर पंचायत गगरेट की तर्ज पर बार-बार स्थगित न हो जाएं। गौरतलब है कि नगर पंचायत गगरेट में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव को कोरम पूरा न होने के कारण दो बार टालना पड़ा था। अंततः कई दिनों के इंतजार के बाद नगर पंचायत को अपना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष मिल पाया। ऐसे में अब लोगों की निगाहें पंचायत समिति गगरेट पर टिकी हुई हैं। पंचायत समिति में कुल 20 सदस्य होने के कारण किसी भी उम्मीदवार को जीत के लिए स्पष्ट बहुमत की आवश्यकता होगी। राजनीतिक दलों के बीच अंदरखाते बैठकों और समर्थन जुटाने का दौर जारी है। कई संभावित उम्मीदवार अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं। हालांकि अभी तक किसी भी दल या गुट की ओर से आधिकारिक तौर पर पत्ते नहीं खोले गए हैं। उधर, प्रशासन की ओर से चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
#UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 19, 2026, 23:40 IST
Una News: पंचायत समिति गगरेट के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव के लिए बैठक 25 को #UnaNews #UnaTodayNews #UnaUpdate #News #Breaking #VaranasiLiveNews
