Meerut: मोबाइल पर बात कर रहा था युवक, पड़ोसी ने झोंकी गोली, प्रेम प्रसंग का एंगल भी चर्चा में

बहसूमा थाना क्षेत्र के सैफपुर फिरोजपुर गांव में रविवार देर शाम एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने से सनसनी फैल गई। आरोप है कि पड़ोसी युवक ने तमंचे से गोली चलाकर 20 वर्षीय रॉबिन को घायल कर दिया। गोली उसकी कमर को छूते हुए निकल गई। गंभीर रूप से घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आरोपी घटना के बाद फरार हो गया।पुलिस मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश में जुटी है। घर से घूमने निकला था युवक जानकारी के अनुसार रॉबिन पुत्र विनोद रविवार शाम भोजन करने के बाद घर से बाहर टहलने निकला था। बताया गया है कि वह गांव के चौराहे के पास खड़ा होकर मोबाइल पर बातचीत कर रहा था। इसी दौरान पड़ोसी युवक ऋतिक वहां पहुंचा और कथित रूप से तमंचे से उस पर गोली चला दी। गोली रॉबिन की कमर को छूती हुई निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें:West UP Weather:वेस्ट यूपी में नौतपा शुरू, आज से और बढ़ेगा तापमान, चिकित्सक दे रहे गर्मी से बचाव की सलाह

#CityStates #Meerut #मेरठसमाचार #बहसूमा #सैफपुरफिरोजपुर #गोलीकांड #युवकपरहमला #पड़ोसीनेमारीगोली #रॉबिनघायल #प्रेमप्रसंग #पुलिसजांच #मवानासीएचसी #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 25, 2026, 11:34 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut: मोबाइल पर बात कर रहा था युवक, पड़ोसी ने झोंकी गोली, प्रेम प्रसंग का एंगल भी चर्चा में #CityStates #Meerut #मेरठसमाचार #बहसूमा #सैफपुरफिरोजपुर #गोलीकांड #युवकपरहमला #पड़ोसीनेमारीगोली #रॉबिनघायल #प्रेमप्रसंग #पुलिसजांच #मवानासीएचसी #VaranasiLiveNews