Meerut: मेट्रो स्टेशन के बाहर स्कॉर्पियो सवारों ने युवती को कार में किया अगवा, तलाश जारी
मेरठ के ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास मंगलवार रात एक युवती को कथित तौर पर जबरन वाहन में बैठाकर ले जाने की घटना से सनसनी फैल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती मदद के लिए चिल्लाती रही, जबकि वाहन सवार उसे लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और अब पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। मेट्रो स्टेशन के पास हुआ घटनाक्रम सरस्वती लोक निवासी ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष रोहित कपूर ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपने साथी एकांश गोयल के साथ कार्यालय से घर लौट रहे थे। इसी दौरान ब्रह्मपुरी मेट्रो स्टेशन के पास उन्होंने देखा कि एक वाहन से उतरे युवक ने वहां खड़ी एक युवती को जबरन वाहन के भीतर खींच लिया।प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि विरोध की आशंका के बीच वाहन सवारों ने उनकी दोपहिया वाहन को भी टक्कर मारने की कोशिश की, जिससे वे बाल-बाल बच गए।
#CityStates #Meerut #मेरठसमाचार #ब्रह्मपुरीमेट्रोस्टेशन #युवतीअपहरण #स्कॉर्पियोसवार #रोहितकपूर #ट्रांसपोर्टएसोसिएशन #मेरठअपराध #परतापुर #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 24, 2026, 10:06 IST
Meerut: मेट्रो स्टेशन के बाहर स्कॉर्पियो सवारों ने युवती को कार में किया अगवा, तलाश जारी #CityStates #Meerut #मेरठसमाचार #ब्रह्मपुरीमेट्रोस्टेशन #युवतीअपहरण #स्कॉर्पियोसवार #रोहितकपूर #ट्रांसपोर्टएसोसिएशन #मेरठअपराध #परतापुर #VaranasiLiveNews
