Meerut Weather Update: बूंदाबांदी से बदला मौसम, धूप ने बढ़ाई बेचैनी, गर्मी-उमस से राहत का इंतजार
मेरठ समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में गुरुवारसुबह हुई रिमझिम बारिश ने कुछ देर के लिए मौसम का मिजाज बदल दिया और लोगों को भीषण गर्मी से हल्की राहत मिली। हालांकि राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी। बारिश थमते ही धूप निकल आई और हवा में नमी बढ़ने से उमस ने लोगों की परेशानी फिर बढ़ा दी। दोपहर तक गर्मी और चिपचिपाहट के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। इन दिनों भीषण गर्मी और उमस का दोहरा असर लोगों को परेशान कर रहा है। बारिश की कमी के कारण तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आ रही है, जबकि हवा में नमी बढ़ने से दोपहर के समय बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें:UP:धुआं उठते ही खतरा भांप गया चालक, 26 यात्रियों को तुरंत बस से उतारा, चंद मिनटों आग का गोला बनी स्लीपर कोच
#CityStates #Meerut #मेरठमौसम #रिमझिमबारिश #उमसभरीगर्मी #मौसमसमाचार #मेरठतापमान #पश्चिमउत्तरप्रदेशमौसम #बूंदाबांदी #मानसून #कृषिविश्वविद्यालय #डॉ.यूपीशाही #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 26, 2026, 07:50 IST
Meerut Weather Update: बूंदाबांदी से बदला मौसम, धूप ने बढ़ाई बेचैनी, गर्मी-उमस से राहत का इंतजार #CityStates #Meerut #मेरठमौसम #रिमझिमबारिश #उमसभरीगर्मी #मौसमसमाचार #मेरठतापमान #पश्चिमउत्तरप्रदेशमौसम #बूंदाबांदी #मानसून #कृषिविश्वविद्यालय #डॉ.यूपीशाही #VaranasiLiveNews
