Meerut: मानक से अधिक ऊंचाई-चौड़ाई पर रुके दो डीजे और विशाल कांवड़, पुलिस से हुई नोकझोंक
दिल्ली-दून हाईवे स्थित मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास शुक्रवार को पुलिस ने सुरक्षा मानकों से अधिक ऊंचाई और चौड़ाई वाले दो बड़े डीजे और एक विशाल कांवड़ को रोक लिया। कार्रवाई के दौरान कांवड़ियों और पुलिस के बीच करीब एक घंटे तक नोकझोंक होती रही। बाद में डीजे के अतिरिक्त हिस्से हटाने के बाद उन्हें आगे जाने की अनुमति दी गई। जांच में मानक से अधिक मिली ऊंचाई और चौड़ाई मोदीपुरम फ्लाईओवर के पास बनाए गए पुलिस कैंप पर शुक्रवार को वाहनों और कांवड़ों की नियमित जांच की जा रही थी। इसी दौरान बुलंदशहर जा रहे दो बड़े डीजे और विशाल कांवड़ को रोककर उनकी ऊंचाई और चौड़ाई की नाप कराई गई। जांच में डीजे और कांवड़ की ऊंचाई 12 फीट से अधिक तथा चौड़ाई 10 फीट से ज्यादा पाई गई। यह भी पढ़ें:Meerut:मुख्यमंत्री योगी आठ अगस्त को शिवभक्तों पर करेंगे पुष्प वर्षा, दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
#CityStates #Meerut #MeerutNews #KanwarYatra2026 #ModipuramKanwarRoute #DjHeightRules #KanwarGuidelines #MeerutPolice #OversizedKanwar #DjChecking #KanwarDjRules #मेरठसमाचार #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 07, 2026, 21:12 IST
Meerut: मानक से अधिक ऊंचाई-चौड़ाई पर रुके दो डीजे और विशाल कांवड़, पुलिस से हुई नोकझोंक #CityStates #Meerut #MeerutNews #KanwarYatra2026 #ModipuramKanwarRoute #DjHeightRules #KanwarGuidelines #MeerutPolice #OversizedKanwar #DjChecking #KanwarDjRules #मेरठसमाचार #VaranasiLiveNews
