मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: नवीन गुप्ता हाउस अरेस्ट, अतुल प्रधान समेत 20 से ज्यादा नेताओं पर पुलिस का तस्करा

मेरठ का सेंट्रल मार्केट विवाद लगातार गहराता जा रहा है। संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष नवीन गुप्ता को पुलिस ने उनके आवास पर शनिवार रात्रि को ही नजरबंद (हाउस अरेस्ट) कर लिया गया। यह कार्रवाई आज सुबह प्रस्तावित हल्ला बोल कार्यक्रम को रोकने के लिए की गई। शहर के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब संयुक्त व्यापार संघ के अध्यक्ष को नजरबंद किया गया है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने सपा विधायक अतुल प्रधान और सचिन सिरोही समेत 20 से अधिक नेताओं के खिलाफ नौचंदी थाने में तस्करा दर्ज कर उनकी निगरानी तेज कर दी है। सेंट्रल मार्केट में आवास विकास द्वारा की जा रही सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के खिलाफ संयुक्त व्यापार संघ ने शुक्रवार को आवास विकास कार्यालय पर विशाल धरने की तैयारी की थी लेकिन बृहस्पतिवार देर रात 12 बजे भारी पुलिस बल नवीन गुप्ता के आवास पर पहुंच गया और उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया। यह भी पढ़ें:Saharanpur:पुराने रेलवे यार्ड में मिला युवक का सड़ा-गला शव, पहचाना मुश्किल, CCTV व खंगाल रही पुलिस

#CityStates #Saharanpur #मेरठसेंट्रलमार्केटविवाद #MeerutCentralMarketIssue #NaveenGuptaHouseArrest #नवीनगुप्ताहाउसअरेस्ट #AtulPradhanSpMla #MeerutTradersProtest #AwasVikasSealingMeerut #CentralMarketDemolition #MeerutPoliticalControversy #PoliceActionMeerut #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 17, 2026, 08:15 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मेरठ सेंट्रल मार्केट विवाद: नवीन गुप्ता हाउस अरेस्ट, अतुल प्रधान समेत 20 से ज्यादा नेताओं पर पुलिस का तस्करा #CityStates #Saharanpur #मेरठसेंट्रलमार्केटविवाद #MeerutCentralMarketIssue #NaveenGuptaHouseArrest #नवीनगुप्ताहाउसअरेस्ट #AtulPradhanSpMla #MeerutTradersProtest #AwasVikasSealingMeerut #CentralMarketDemolition #MeerutPoliticalControversy #PoliceActionMeerut #VaranasiLiveNews