Meerut News: बैडमिंटन में मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा
मोदीपुरम। लखनऊ में 5 फरवरी से 8 फरवरी तक आयोजित उत्तर प्रदेश मास्टर्स बैडमिंटन प्रतियोगिता में मेरठ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक जीते। प्रो. अरुण कुमार, प्रमोद कुमार ने 55 वर्ष युगल प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता। सुनील राणा, सोमेश जैन ने 50 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता प्रतियोगिता में मेरठ के अन्य खिलाड़ियों जयविंदर सिंह, देव राणा, सुरेंद्र कुमार, अरुण सिंह, सुनील कुमार आदि खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।सभी विजेता खिलाड़ियों को मेरठ बैडमिंटन संघ के सचिव राजेश चौधरी, विशेष काकरान ने बधाई दी। संवाद
#MeerutPlayersDominateInBadminton #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 09, 2026, 17:37 IST
Meerut News: बैडमिंटन में मेरठ के खिलाड़ियों का दबदबा #MeerutPlayersDominateInBadminton #VaranasiLiveNews
