Meerut: कसेरुबक्सर मारपीट पर बढ़ा बवाल, सर्वसमाज आया साथ, कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना
मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित कसेरुबक्सर बाजार में मिठाई कम तौलने के विवाद के बाद तीन युवकों के साथ हुई मारपीट का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को राष्ट्रीय गुर्जर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र सिंह गुर्जर ने कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित परिवार से मुलाकात की। बैठक में पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए सर्वसमाज की 17 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। समिति ने चेतावनी दी है कि यदि चार दिन के भीतर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो रविवार से घटनास्थल स्थित मिठाई की दुकान के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। बुधवार को अधिकारियों को सौंपा जाएगा ज्ञापन बैठक में निर्णय लिया गया कि बुधवार को समिति वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिलाधिकारी और अन्य संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपेगी। समिति पूरे मामले को विभिन्न प्रशासनिक और राष्ट्रीय स्तर के मंचों पर भी उठाएगी। बैठक में मौजूद लोगों ने पुलिस पर मामले में गंभीर धाराएं न लगाने का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें:Meerut:दिल्ली-देहरादून हाईवे पर टायर फटा, कई पलटे खाकर चकनाचूर हुई ब्रेजा कार, दिल्ली के तीन युवकों की मौत
#CityStates #Meerut #मेरठसमाचार #कसेरुबक्सरबाजार #गंगानगर #मारपीटमामला #मिठाईदुकानविवाद #राष्ट्रीयगुर्जरमहासभा #रविंद्रसिंहगुर्जर #सर्वसमाजबैठक #ज्ञापन #अनिश्चितकालीनधरना #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 07, 2026, 14:26 IST
Meerut: कसेरुबक्सर मारपीट पर बढ़ा बवाल, सर्वसमाज आया साथ, कार्रवाई नहीं हुई तो अनिश्चितकालीन धरना #CityStates #Meerut #मेरठसमाचार #कसेरुबक्सरबाजार #गंगानगर #मारपीटमामला #मिठाईदुकानविवाद #राष्ट्रीयगुर्जरमहासभा #रविंद्रसिंहगुर्जर #सर्वसमाजबैठक #ज्ञापन #अनिश्चितकालीनधरना #VaranasiLiveNews
