Meerut: तेंदुए की आहट से देहात में वन विभाग अलर्ट, हाईटेक रेस्क्यू वाहन रहेगा हर समय तैयार

कांवड़ यात्रा के बीचहस्तिनापुर वन क्षेत्र में तेंदुए की लगातार मिल रही आहट ने वन विभाग की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय ग्रामीणों के साथ हजारों शिवभक्त कांवड़ियों की सुरक्षा को देखते हुए विभाग ने कांवड़ मार्गों पर निगरानी और गश्त तेज कर दी है। तेंदुए की तलाश में लगातार चल रहा कॉम्बिंग अभियान वन विभाग की टीमें संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार कॉम्बिंग अभियान चला रही हैं। वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए नियमित पेट्रोलिंग भी की जा रही है। शुक्रवार को ग्राम मीरपुर बतावाली में तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलने पर हस्तिनापुर रेंज की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच के दौरान तेंदुए की मौजूदगी के संकेत मिलने पर एहतियात के तौर पर वहां पिंजरा लगाया गया। साथ ही ग्रामीणों को अकेले खेतों में न जाने और सतर्क रहने की सलाह दी गई। यह भी पढ़ें:Meerut:मुख्यमंत्री योगी आठ अगस्त को शिवभक्तों पर करेंगे पुष्प वर्षा, दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

#CityStates #Meerut #MeerutNews #HastinapurNews #LeopardAlertMeerut #ForestDepartmentMeerut #KanwarYatra2026 #RescueVehicle #ThermalDrone #WildlifeRescue #LeopardRescue #HastinapurForest #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Aug 07, 2026, 20:56 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Meerut: तेंदुए की आहट से देहात में वन विभाग अलर्ट, हाईटेक रेस्क्यू वाहन रहेगा हर समय तैयार #CityStates #Meerut #MeerutNews #HastinapurNews #LeopardAlertMeerut #ForestDepartmentMeerut #KanwarYatra2026 #RescueVehicle #ThermalDrone #WildlifeRescue #LeopardRescue #HastinapurForest #VaranasiLiveNews