मेरठ: नकली नोट चलाने वाले गिरोह का खुलासा, दो सिपाहियों समेत पांच गिरफ्तार; बाजार में ऐसे खपाते थे रकम

मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में नकली नोटों का कारोबार करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले में दो सिपाहियों समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी सौ, दो सौ और पांच सौ रुपये के नोटों की गड्डियां तैयार कर उनके ऊपर और नीचे कुछ असली नोट लगाकर बीच में कागज रखते थे। इसके बाद इन गड्डियों को बाजार में चलाकर लोगों से ठगी की जाती थी। असली नोट तीन गुना करने का देते थे लालच पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य पहले सामने वाले को असली नोट तीन गुना करने का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। इसके बाद नकली नोटों की गड्डियां तैयार कर उन्हें असली नोटों के बीच छिपाकर बाजार में चलाते थे। गड्डियों में सौ, दो सौ और पांच सौ रुपये के नोट शामिल किए जाते थे।

#CityStates #Meerut #मेरठनकलीनोट #नकलीनोटगिरोह #भावनपुरपुलिस #दोसिपाहीगिरफ्तार #जालीनोटकारोबार #नकलीकरेंसी #नकलीनोटठगी #मेरठक्राइम #पांचआरोपीगिरफ्तार #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Oct 06, 2026, 10:38 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मेरठ: नकली नोट चलाने वाले गिरोह का खुलासा, दो सिपाहियों समेत पांच गिरफ्तार; बाजार में ऐसे खपाते थे रकम #CityStates #Meerut #मेरठनकलीनोट #नकलीनोटगिरोह #भावनपुरपुलिस #दोसिपाहीगिरफ्तार #जालीनोटकारोबार #नकलीकरेंसी #नकलीनोटठगी #मेरठक्राइम #पांचआरोपीगिरफ्तार #VaranasiLiveNews