Meerut: ठंड ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड, सीजन का सबसे सर्द रहा गुरुवार,पांच दिन तक घने कोहरे की संभावना
कोहरा और स्मॉग ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बृहस्पतिवार सीजन का दिन सबसे सर्द रहा। इसी के साथ सर्दी ने पिछले 14 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है।चौधरी चरण सिंह विवि के मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि आगामी पांच दिन तक घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं सर्दी और कोहरा और बढ़ेगा। उधर, बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया है। इसके तहत अब जिले के सभी स्कूलों में नर्सरी से बारहवीं कक्षा तक की कक्षाएं सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेंगी। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद, मदरसा बोर्ड, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई और आईसीएसई से संबद्ध जिले के सभी स्कूलों में अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा। यह भी पढ़ें:UP:पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का रेड अलर्ट, सर्दी ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड; स्कूलों का समय बदला
#CityStates #Meerut #मेरठठंड #ModipuramWeather #MeerutColdRecord #DenseFogMeerut #SmogInMeerut #SchoolTimingChangedMeerut #AqiMeerut #WinterAlertUp #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Dec 19, 2025, 10:42 IST
Meerut: ठंड ने तोड़ा 14 साल का रिकॉर्ड, सीजन का सबसे सर्द रहा गुरुवार,पांच दिन तक घने कोहरे की संभावना #CityStates #Meerut #मेरठठंड #ModipuramWeather #MeerutColdRecord #DenseFogMeerut #SmogInMeerut #SchoolTimingChangedMeerut #AqiMeerut #WinterAlertUp #VaranasiLiveNews
