Meerut: सरधना में तालाब की जमीन पर कब्जे का विवाद गरमाया, तहसील पहुंचे अतुल प्रधान, तीन दिन का अल्टीमेटम
सरधना में कालंद चुंगी चौराहे के निकट नगर पालिका की तालाब भूमि पर कथित अवैध कब्जे का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर और गरमा गया है। निर्माण कार्य जारी रहने और प्रशासनिक कार्रवाई नहीं होने से नाराज समाजवादी पार्टी के सरधना विधायक अतुल प्रधान मंगलवार को तहसील पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से मुलाकात कर मामले में अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी ली और तीन दिन के भीतर ठोस कार्रवाई न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दे दी। तहसील पहुंचकर अधिकारियों से मांगा जवाब विधायक अतुल प्रधान ने एसडीएम से मुलाकात कर तालाब की भूमि पर कब्जे से जुड़े प्रकरण की प्रगति रिपोर्ट मांगी। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायतें लंबे समय से की जा रही हैं, लेकिन प्रशासन प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रहा है। विधायक ने आरोप लगाया कि शिकायतों के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुका और अब भवन पर प्लास्टर तक कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें:सियासत:हर दिन बन और बिगड़ रहे दावेदारों के समीकरण, दिग्गज लगा रहे नामों पर आपत्ति, फंसा जातिगत पेंच
#CityStates #Meerut #अतुलप्रधान #सरधनाविधायक #तालाबभूमिकब्जा #सरधनासमाचार #मेरठसमाचार #अवैधनिर्माण #भूमाफिया #तहसीलसरधना #एसडीएमसरधना #नगरपालिकाभूमि #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jun 23, 2026, 16:18 IST
Meerut: सरधना में तालाब की जमीन पर कब्जे का विवाद गरमाया, तहसील पहुंचे अतुल प्रधान, तीन दिन का अल्टीमेटम #CityStates #Meerut #अतुलप्रधान #सरधनाविधायक #तालाबभूमिकब्जा #सरधनासमाचार #मेरठसमाचार #अवैधनिर्माण #भूमाफिया #तहसीलसरधना #एसडीएमसरधना #नगरपालिकाभूमि #VaranasiLiveNews
