Prayagraj : यौन शोषण मामले में एक नाबालिग का कराया मेडिकल, दो दिन बाद दूसरे का होगा परीक्षण
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती व उनके शिष्य मुकुंदानंद समेत अन्य पर यौन शोषण मामले में पुलिस ने एक नाबालिग का मेडिकल करा लिया है। एसीपी झू्ंसी विमल कुमार मिश्र, झूंसी थाना प्रभारी समेत अन्य पुलिस कर्मियों की टीम गंगापार स्थित एक अस्पताल में नाबालिग को लेकर पहुंची। डॉक्टरों की पैनल टीम ने मेडिकल प्रक्रिया पूरी की। वहीं, दूसरे पीड़ित बालक की परीक्षा होने की वजह से पुलिस उसे हरदोई से अपने साथ प्रयागराज लेकर नहीं आ सकी। पुलिस अफसरों का कहना है कि एक से दो दिन में उसका भी मेडिकल करा दिया जाएगा। झूंसी थाने में 21 फरवरी को अविमुक्तेश्वरानंद व उनके मुकुंदानंद समेत दो-तीन अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने बाद पुलिस हरदोई पहुंची थी। जहां दोनों नाबालिगों का बयान दर्ज किया गया।
#CityStates #Prayagraj #PrayagrajNews #SwamiAvimukteshwaranand #AvimukteshwaranandJi #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 25, 2026, 15:31 IST
Prayagraj : यौन शोषण मामले में एक नाबालिग का कराया मेडिकल, दो दिन बाद दूसरे का होगा परीक्षण #CityStates #Prayagraj #PrayagrajNews #SwamiAvimukteshwaranand #AvimukteshwaranandJi #VaranasiLiveNews
