Panipat News: मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ वरिष्ठ छात्र ने की छेड़छाड़, प्राथमिकी

इसराना। एक निजी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस फाइनल वर्ष की एक छात्रा ने अपने कॉलेज के एक वरिष्ठ छात्र पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। थाना इसराना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की ली है। वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपी छात्र भाग गया। एक छात्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एमबीबीएस फाइनल वर्ष में पढ़ती हैं। वह एक दिन कॉलेज की लाइब्रेरी में पढ़ रही थी। छात्र ने उनका मोबाइल नंबर ले लिया। वह उनसे बात करने लगा। छात्रा ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ छात्र ने उनको लाइब्रेरी से नीचे हाल में बुलाया। वह थोड़ी देर में वापस आने की बात कहकर उनको कार में बैठाकर बाहर ले गया। छात्रा ने आरोप लगाया कि वरिष्ठ छात्र ने कार में उनके साथ छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। वह कार को एक होटल पर ले गया। उन्होंने यहां कॉफी पी और वापस आते हुए फिर से कार में छेड़छाड़ शुरू कर दी। उन्होंने काॅलेज आकर अपने परिजनों को मामले की जानकारी दी। उन्होंने डायल 112 पर इसकी सूचना दी। वरिष्ठ छात्र इस बात का पता चलते ही भाग गया। इसराना थाना के प्रभारी हरिराम ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की एक छात्रा की शिकायत पर वरिष्ठ छात्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

#MedicalCollegeStudentMolestedBySeniorStudent #FIRLodged #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 02:43 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Panipat News: मेडिकल कॉलेज की छात्रा के साथ वरिष्ठ छात्र ने की छेड़छाड़, प्राथमिकी #MedicalCollegeStudentMolestedBySeniorStudent #FIRLodged #VaranasiLiveNews