Una News: मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान होगा शुरू
ऊना। आपसी सहमति और मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान शुरू किया जा रहा है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना की सचिव शिखा लखनपाल ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं मेडिएशन एंड कॉन्सिलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी के अध्यक्ष न्यायमूर्ति विक्रम नाथ ने मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान के शुभारंभ के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की है। अभियान का उद्देश्य मध्यस्थता की उपयोगिता, सरलता और प्रभावशीलता के प्रति आम लोगों का विश्वास मजबूत करना है। अभियान के माध्यम से लोगों को लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण एवं शीघ्र निपटारे के लिए मध्यस्थता अपनाने के प्रति जागरूक किया जाएगा। संवाद
#'MediationForTheNation3.0'CampaignToBeLaunched. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 04, 2026, 17:23 IST
Una News: मेडिएशन फॉर द नेशन 3.0 अभियान होगा शुरू #'MediationForTheNation3.0'CampaignToBeLaunched. #VaranasiLiveNews
