काशी में कार से मांस बरामद: पुलिस को देख भाग रहा था चालक, गिरफ्तार; बोरों में भरकर रखा था 40 किलो माल
Varanasi Crime: वाराणसी के आदमपुर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को राजघाट पुलिस पिकेट के पास एक सेंट्रो कार से भारी मात्रा में संदिग्ध गोश्त बरामद किया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बरामद गोश्त को जांच के लिए भेजा गया है, जिसके बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वह किस जानवर का है। इंस्पेक्टर आदमपुर विमल मिश्रा ने बताया कि आदमपुर चौकी प्रभारी प्रशांत पाण्डेय को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पड़ाव की ओर से एक युवक कार में किसी जानवर का गोश्त भरकर राजघाट की तरफ ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गई और राजघाट पुलिस पिकेट के पास वाहनों की सघन चेकिंग शुरू कर दी गई। इसी दौरान पड़ाव की ओर से आ रही एक सेंट्रो कार को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखते ही चालक घबराकर वाहन मोड़कर भागने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा किया और कुछ दूरी पर पकड़ लिया। इसके बाद कार की तलाशी ली गई तो अंदर बोरों में भरकर रखा गया करीब 40 किलो गोश्त बरामद हुआ।
#CityStates #Ghazipur #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 14, 2026, 17:18 IST
काशी में कार से मांस बरामद: पुलिस को देख भाग रहा था चालक, गिरफ्तार; बोरों में भरकर रखा था 40 किलो माल #CityStates #Ghazipur #Varanasi #VaranasiPolice #VaranasiNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews
