Rohtak News: एमडीयू-कंपनी में करार, कैंपस में बनेगा मैन्युफैक्चरिंग एआई एक्सीलेंस सेंटर
संवाद न्यूज एजेंसीरोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने बुधवार को एआई आधारित डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग निजी कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। इस करार के तहत विश्वविद्यालय परिसर में सेंटर ऑफ मैन्युफैक्चरिंग एआई एक्सीलेंस स्थापित किया जाएगा। इसमें एआई, रोबोटिक्स, डिजिटल सॉल्यूशंस और इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। एमडीयू की ओर से रजिस्ट्रार प्रो. संदीप बंसल और कंपनी की संस्थापक एवं चेयरपर्सन मृणालिनी चौधरी ने कुलपति मिलाप पूनियां की मौजूदगी में एमओयू पर हस्ताक्षर किए।उद्योग से जुड़कर मिलेगा व्यावहारिक अनुभवएमओयू के तहत दोनों संस्थान एआई, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, रोबोटिक्स और डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग के क्षेत्र में संयुक्त शोध परियोजनाएं संचालित करेंगे। विद्यार्थियों और शिक्षकों को इंडस्ट्री आधारित प्रोजेक्ट्स पर काम करने का अवसर मिलेगा। उनकी व्यावहारिक दक्षता और रोजगार क्षमता में वृद्धि होगी। कुलपति प्रो. मिलाप पूनियां ने कहा कि वर्तमान समय एआई, बिग डेटा और आईओटी जैसी उभरती तकनीकों का है। ऐसे में विद्यार्थियों को वैश्विक जरूरतों के अनुरूप तैयार करना आवश्यक है। उन्होंने नई शिक्षा नीति-2020 का उल्लेख करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा को उद्योगों की जरूरतों से जोड़ने की दिशा में लगातार कार्य कर रहा है। डीन प्रो. एएस मान ने इस साझेदारी को शोध और नवाचार के लिए लाभकारी बताया जबकि रजिस्ट्रार प्रो. संदीप बंसल ने इसे विश्वविद्यालय और उद्योग के बीच मजबूत सेतु करार दिया।
#MDU-companySignAgreement #ManufacturingAIExcellenceCenterToBeBuiltOnCampus #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 27, 2026, 18:19 IST
Rohtak News: एमडीयू-कंपनी में करार, कैंपस में बनेगा मैन्युफैक्चरिंग एआई एक्सीलेंस सेंटर #MDU-companySignAgreement #ManufacturingAIExcellenceCenterToBeBuiltOnCampus #VaranasiLiveNews
