UP News: दोस्त का कमरा सेट कराने गया था एमबीए छात्र, वहां मिली मौत; लाश देख चीत्कार उठे घरवाले, कही ये बात

राजधानी लखनऊ में गोमती नगर के विनय खंड-3 में बुधवार रात हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर एमबीए छात्र मन्नत सिंह (25) की मौत हो गई। वह गाजीपुर इलाके के खुर्रमनगर के रहने वाले थे। उनके घरवालों और स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। रायबरेली के सिंधी कॉलोनी निवासी सतपाल ने बताया कि बेटा मन्नत बीबीडी इंस्टीट्यूट से पढ़ाई कर रहा था। बुधवार रात वह गोमती नगर के विनय खंड 3 अपने दोस्त वैभव बाजपेई के किराये के घर पर सामान व्यवस्थित कराने गया था। रात करीब 11 बजे वह पर्दे की रॉड लगारहा था। एचटी लाइन से रॉड छूने के बाद झुलसा इसी समय रॉड खिड़की के बाहर करीब एक मीटर दूर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गई। वह गंभीर रूप से झुलस गया। दोस्त और पड़ोसियों ने आनन-फानन बेटे को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार में पिता के अलावा मां डिंपल भी हैं। कई बार विभाग में की शिकायत, मगर कुछ नहीं हुआ घरवालों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि हाईटेंशन लाइन उनके घर के पास से गुजरी है। ऐसे में कभी बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार बिजली विभाग से लाइन को दूर करने को कहा गया। इसके बाद भी विभाग ने कुछ नहीं किया।

#CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 29, 2026, 17:44 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP News: दोस्त का कमरा सेट कराने गया था एमबीए छात्र, वहां मिली मौत; लाश देख चीत्कार उठे घरवाले, कही ये बात #CityStates #Lucknow #UttarPradesh #LucknowPolice #VaranasiLiveNews