Sonipat News: मेयर राजीव जैन ने परिवार संग फहराया राष्ट्रीय ध्वज
सोनीपत। 80वें स्वतंत्रता दिवस से पहले मेयर राजीव जैन ने शुक्रवार को अपने सेक्टर-15 स्थित निवास स्थान पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उनके साथ पत्नी कविता जैन और पुत्र दिव्यांक जैन भी मौजूद थे। परिवार ने तिरंगे के साथ सेल्फी ली और उसे हर घर तिरंगा अभियान की वेबसाइट पर अपलोड किया। मेयर राजीव जैन ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर भारतीय के लिए इसका सम्मान करना गर्व की बात है। उन्होंने शहरवासियों और प्रदेशवासियों से हर घर तिरंगा अभियान को जन-जन का अभियान बनाने की अपील की।
#MayorRajivJainHoistedTheNationalFlagWithHisFamily. #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 15, 2026, 01:58 IST
Sonipat News: मेयर राजीव जैन ने परिवार संग फहराया राष्ट्रीय ध्वज #MayorRajivJainHoistedTheNationalFlagWithHisFamily. #VaranasiLiveNews
