मऊ: जाति प्रमाणपत्र की मांग पर छठवें दिन भी धरना, पानी की टंकी पर चढ़ीं महिलाएं

मऊ के मधुबन तहसील परिसर में गोंड़ जाति का प्रमाणपत्र जारी कराने की मांग को लेकर चल रहा धरना बुधवार को छठवें दिन भी जारी रहा। मांग पूरी नहीं होने से नाराज सैकड़ों महिला-पुरुष तहसील पहुंचे। अधिकारियों से वार्ता के बाद कुछ महिलाएं पानी की टंकी पर चढ़ गईं। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक जाति प्रमाणपत्र जारी नहीं होगा, तब तक वे नीचे नहीं उतरेंगी। एसडीएम से वार्ता के बाद भी नहीं निकला समाधान गोंड़ समाज के लोग 20 नवंबर से मधुबन तहसील परिसर में धरना दे रहे हैं। बुधवार को प्रदर्शनकारियों ने उपजिलाधिकारी दीपक सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी। एसडीएम ने कहा कि शासन स्तर से शासनादेश प्राप्त होने के बाद ही जाति प्रमाणपत्र जारी करना संभव होगा। वहीं, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रमाणपत्र बनवाने के लिए सभी जरूरी अभिलेख पहले ही जमा किए जा चुके हैं। इसके बावजूद प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जा रहा है। इससे बच्चों की पढ़ाई और भविष्य प्रभावित हो रहा है।

#CityStates #Mau #Varanasi #MadhubanTehsil #GondCommunity #CasteCertificate #ProtestByWomen #WaterTank #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 25, 2026, 13:41 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मऊ: जाति प्रमाणपत्र की मांग पर छठवें दिन भी धरना, पानी की टंकी पर चढ़ीं महिलाएं #CityStates #Mau #Varanasi #MadhubanTehsil #GondCommunity #CasteCertificate #ProtestByWomen #WaterTank #VaranasiLiveNews