Agra News: महिला क्रिकेटरों के आज से होंगे मुकाबले
आगरा। महिला क्रिकेटरों को 50 ओवर के प्रारूप में प्रतिभा दिखाने और मैच का अनुभव हासिल करने का अवसर मिलेगा। दयालबाग स्थित कॉसमॉस क्रिकेट ग्राउंड पर 26 नवंबर से मीना गुप्ता मेमोरियल द्वितीय वुमेंस वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट होगा। प्रतियोगिता में पांच टीमें हिस्सा लेंगी और प्रत्येक चार-चार लीग मैच खेलेंगी। आयोजन सचिव द्रवित शर्मा ने बताया कि टूर्नामेंट में कॉसमॉस, स्टार नेक्स्ट, मान्या, चंबल और आरडीएम क्रिकेट अकादमी फिरोजाबाद की टीमें प्रतिभाग करेंगी। किसी भी टीम से सहभागिता शुल्क नहीं लिया जाएगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच 26 को सुबह नौ बजे आरडीएम क्रिकेट अकादमी फिरोजाबाद और स्टार नेक्स्ट क्रिकेट अकादमी के बीच होगा।
#MatchesForWomenCricketersBeginToday #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Nov 26, 2026, 02:46 IST
Agra News: महिला क्रिकेटरों के आज से होंगे मुकाबले #MatchesForWomenCricketersBeginToday #VaranasiLiveNews
