Saharanpur: गत्ते के गोदाम में लगी भीषण आग, सात घंटे में पाया काबू, तीन पशुओं की मौत, लाखों का नुकसान
सहारनपुर जनपद के गंगोह क्षेत्र के गुलाम औलिया मोहल्ले में बुधवार देर रात एक गत्ते के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दो कटिया और एक बकरी की मौत हो गई, जबकि गोदाम स्वामी भी झुलस गया। दमकल विभाग की कई गाड़ियों ने करीब सात घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग नौ बजे आग पर काबू पाया। हादसे में करीब दस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। देर रात उठीं आग की तेज लपटें गुलाम औलिया मोहल्ले में स्थित एमएस नमरा ट्रेडर्स के मालिक नवाब कुरैशी के अनुसार रात करीब दो बजे गोदाम से धुआं और आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं। गोदाम के ऊपर ही उनका मकान बना हुआ है।आग लगते ही सबसे पहले परिवार के सदस्यों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के साथ-साथ पशुओं को बचाने का प्रयास किया।
#CityStates #Saharanpur #सहारनपुरआग #गंगोहआगहादसा #गत्तेकागोदामआग #दमकलकार्रवाईसहारनपुर #गोदामआगखबर #गंगोहसमाचार #पशुओंकीमौतआगमें #दमकलगाड़ियांसहारनपुर #आगसेनुकसान #सहारनपुरहादसा #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 20, 2026, 11:01 IST
Saharanpur: गत्ते के गोदाम में लगी भीषण आग, सात घंटे में पाया काबू, तीन पशुओं की मौत, लाखों का नुकसान #CityStates #Saharanpur #सहारनपुरआग #गंगोहआगहादसा #गत्तेकागोदामआग #दमकलकार्रवाईसहारनपुर #गोदामआगखबर #गंगोहसमाचार #पशुओंकीमौतआगमें #दमकलगाड़ियांसहारनपुर #आगसेनुकसान #सहारनपुरहादसा #VaranasiLiveNews
