Sagar News: कचरा फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड, रात 2 बजे से तांडव मचा रही लपटें; जहरीले धुएं से लोग परेशान
जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एक कचरा फैक्ट्री में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात भीषण आग लग गई। आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में लाखों रुपये का सामान जलकर खाक होने का अनुमान है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार रात करीब 2.30 बजे फैक्ट्री परिसर से धुएं का गुबार और आग की लपटें उठती देखी गईं। बताया जा रहा है कि आग लगने की प्राथमिक वजह शॉर्ट सर्किट है। चूंकि फैक्ट्री में भारी मात्रा में सूखा कचरा, प्लास्टिक और अन्य ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी, इसलिए आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। ये भी पढ़ें:Ujjain News:बेटी के प्रेम विवाह से आहत पिता ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखी दिल दहला देने वाली बात घटना की जानकारी मिलते ही मकरोनिया नगर पालिका और आसपास के क्षेत्रों से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों ने मोर्चा संभाला लेकिन कचरे के ढेर में दबी आग बार-बार भड़क रही है। खबर लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। मौके पर पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी भी तैनात हैं। कचरा जलने के कारण इलाके में काला और जहरीला धुआं फैल गया है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को सांस लेने में कठिनाई हो रही है। प्रशासन ने लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी है। गनीमत यह रही कि हादसा देर रात हुआ और फैक्ट्री में कर्मचारी मौजूद नहीं थे, वरना बड़ी जनहानि हो सकती थी।
#CityStates #MadhyaPradesh #Sagar #SagarNews #SagarFireIncident #WasteFactoryFireSagar #BehriaFireCase #FactoryFireSagar #ToxicSmokeSagar #MadhyaPradeshNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Mar 16, 2026, 12:27 IST
Sagar News: कचरा फैक्ट्री में भीषण अग्निकांड, रात 2 बजे से तांडव मचा रही लपटें; जहरीले धुएं से लोग परेशान #CityStates #MadhyaPradesh #Sagar #SagarNews #SagarFireIncident #WasteFactoryFireSagar #BehriaFireCase #FactoryFireSagar #ToxicSmokeSagar #MadhyaPradeshNews #VaranasiLiveNews
