पंजाब में महाहड़ताल: सड़क पर उतरेंगे तीन लाख कर्मचारी, ओपीडी बंद; सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को जालंधर बुलाया
विभिन्न मांगों के समर्थन में पंजाब के करीब तीन लाख कर्मचारी आज हड़ताल पर रहेंगे। सवा तीन लाख पेंशनर्स भी हड़ताल का समर्थन करेंगे। सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप रहेगा जबकि अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद रहेंगी। हालांकि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी। हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कर्मचारी संगठनों के 10 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को जालंधर में बातचीत के लिए बुलाया है। वीरवार को कर्मचारी पहले अपने-अपने कार्यालयों में पहुंचेंगे और सामूहिक अवकाश की अर्जी विभागाध्यक्ष या अधीक्षक की टेबल पर रखेंगे। इसके बाद जिला मुख्यालयों पर पहुंचकर रैली और धरना-प्रदर्शन करेंगे। चंडीगढ़ में सेक्टर-17 और पंजाब सचिवालय परिसर में रैलियां होंगी।
#CityStates #Amritsar #Chandigarh-punjab #Jalandhar #Ludhiana #Patiala #Punjab #MassStrikeInPunjab #PunjabBand #BhagwantMann #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 27, 2026, 04:40 IST
पंजाब में महाहड़ताल: सड़क पर उतरेंगे तीन लाख कर्मचारी, ओपीडी बंद; सीएम ने प्रतिनिधिमंडल को जालंधर बुलाया #CityStates #Amritsar #Chandigarh-punjab #Jalandhar #Ludhiana #Patiala #Punjab #MassStrikeInPunjab #PunjabBand #BhagwantMann #VaranasiLiveNews
