UP: डॉग स्क्वॉड की मैरी ने खोज निकाला मुलजिम, 10 हजार इनाम पाया; आरोपी के गमछे को सूंघकर दिया था उसका सुराग

अच्छे काम और उल्लेखनीय भूमिका पर पुलिसकर्मी तो सम्मानित और पुरस्कृत होते हैं लेकिन संभल के एसपी कृष्ण कुमार विश्नोई ने जिले में पुलिस टीम में शामिल शी-डॉग मैरी के लिए 10 हजार रुपये के इनाम की अनूठी पहल की। मैरी की मदद से जिले की पुलिस न सिर्फ बबराला क्षेत्र में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी संदीप (34) तक पहुंची बल्कि उसकी गिरफ्तारी तक का रास्ता तैयार करा दिया। सोमवार भोर में पुलिस ने उसे ग्राम नगरिया काजी के पास हुई मुठभेड़ में दबोच लिया। आरोपी के दाएं पैर में गोली लगी है, जबकि इस दौरान टीम में शामिल एक सिपाही भी घायल हो गया। दोनों का उपचार चल रहा है। बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास की घटना बबराला थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 जुलाई को हुई थी।

#CityStates #Moradabad #Sambhal #UttarPradesh #SambhalPolice #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jun 23, 2026, 13:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP: डॉग स्क्वॉड की मैरी ने खोज निकाला मुलजिम, 10 हजार इनाम पाया; आरोपी के गमछे को सूंघकर दिया था उसका सुराग #CityStates #Moradabad #Sambhal #UttarPradesh #SambhalPolice #VaranasiLiveNews