Bareilly News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप

फरीदपुर। कस्बे के बीसलपुर रोड निवासी राकेश की पत्नी कमलेश (35) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने जहरीला पदार्थ देकर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। शाहजहांपुर के मदनापुर थाना क्षेत्र के बरखेड़ा निवासी राम अवतार ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी कमलेश की शादी छह साल पहले फरीदपुर के बीसलपुर रोड निवासी राकेश से हुई थी। राकेश मजदूरी करता है। दंपती के बीच आए दिन झगड़ा होता था। दंपती की तीन वर्षीय बेटी है।मायके पक्ष को रविवार सुबह कमलेश की मौत की सूचना मिली। वे लोग फरीदपुर आए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने कमलेश को जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने के आरोप में उनके ससुरालीजनों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

#MarriedWomanDiesUnderSuspiciousCircumstances #MurderChargeFiled #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 13, 2026, 02:54 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Bareilly News: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का आरोप #MarriedWomanDiesUnderSuspiciousCircumstances #MurderChargeFiled #VaranasiLiveNews