Hathras News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी

कोतवाली क्षेत्र के गांव रोहई में रविवार की शाम संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहई निवासी विकास की शादी डेढ़ साल पहले मथुरा निवासी रमेश की बेटी खुशबू के साथ हुई थी। दो महीने पहले ही खुशबू ने एक बेटी को जन्म दिया था। रविवार को खुशबू का शव कमरे में बेड पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना के वक्त घर पर कोई मौजूद नहीं था। खुशबू के ससुर महेश पाठक और पति विकास चंदपा स्थित अपनी मोटर वाइंडिंग की दुकान पर थे, जबकि सास यशोदा देवी खेत पर गई हुई थीं। शाम करीब 6 बजे जब विकास घर पहुंचा, तो उसने खुशबू को बेड पर मृत अवस्था में देखा। यह देख उसकी चीख निकल गई।विकास ने घटना की जानकारी तुरंत अपनी ससुराल में दी। इसके बाद खुशबू के भाई राहुल ने चंदपा पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।सीओ सादाबाद जेएन अस्थाना का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। अभी मायके पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मायके वालों को सूचित कर दिया गया है और पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

#HathrasNews #Crime #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 27, 2026, 02:40 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »

Read More:
Hathras news crime



Hathras News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, डेढ़ वर्ष पहले हुई थी शादी #HathrasNews #Crime #VaranasiLiveNews