दहेज के लिए बलि चढ़ी विवाहिता:  ससुराल पक्ष कर रहा था पांच लाख की डिमांड, जमकर की मारपीट; फंदे पर लटका मिला शव

रेवाड़ी के गांव किशनपुरा में बुधवार सुबह एमएससी पास एक विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामले में मायका पक्ष ने दहेज के लिए हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। साल 2023 में हुई थी शादी मृतका की पहचान नीतू के रूप में हुई है। उसके भाई मनोज, निवासी रेणागेर (मुंडावर, राजस्थान) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नीतू की शादी 8 दिसंबर 2023 को किशनपुरा निवासी राकेश के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती एक माह तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन उसके बाद पति, जेठ और जेठानी द्वारा दहेज को लेकर ताने दिए जाने लगे। परिजनों के अनुसार सितंबर 2024 में नीतू ने बेटी को जन्म दिया, जिसके बाद कथित तौर पर ससुराल पक्ष का दबाव और बढ़ गया। आरोप है कि जेठानी ने बच्ची के जन्म के बाद कपड़ों के साथ पांच लाख रुपये लाने की मांग की।

#CityStates #Haryana #Rewari #DowryCaseRewari #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Apr 15, 2026, 18:10 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




दहेज के लिए बलि चढ़ी विवाहिता:  ससुराल पक्ष कर रहा था पांच लाख की डिमांड, जमकर की मारपीट; फंदे पर लटका मिला शव #CityStates #Haryana #Rewari #DowryCaseRewari #VaranasiLiveNews