Yamuna Nagar News: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप

व्यासपुर। गांव ककड़ौनी में 31 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। मृतका गीता गांव सनौड़ की रहने वाली थी। उनके मायके वालों ने पति और ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना व जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गीता की शादी करीब 12 वर्ष पहले गांव ककड़ौनी निवासी पंकज के साथ हुई थी। गीता अपने पीछे एक बेटी और दो बेटों सहित तीन छोटे बच्चों को छोड़ गई है। घटना के बाद मायके पक्ष में रोष है। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही गीता को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। पति और ससुराल पक्ष के लोग उसके साथ मारपीट करते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि करीब दस दिन पहले गीता को कथित रूप से जहरीला पदार्थ खिलाया गया, जिसके बाद उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई और उसकी मौत हो गई। संवाद

#MarriedWomanDies #DowryDeathAlleged #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 24, 2026, 03:37 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Yamuna Nagar News: विवाहिता की मौत, दहेज हत्या का आरोप #MarriedWomanDies #DowryDeathAlleged #VaranasiLiveNews