UP Accident: गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजाम; पहुंचे अफसर

UP Accident News: कोतवाली क्षेत्र स्थित सकलडीहा-अलीनगर तिराहे पर बृहस्पतिवार को गाड़ी घुमाने के दौरान ट्रक ने बाइक सवार को धक्का मार दिया। इससे बाइक पर पीछे बैठी विवाहिता रवि कुमारी ट्रक के पहिये की नीचे आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हालांकि बाइक चला रहा उसका भाई बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों को मुआवजा और नौकरी दिलाने की मांग को लेकर सकलडीहा-अलीनगर तिराहे पर मार्ग दो घंटे तक जाम कर दिया। एसडीएम कुंदन राज कपूर ने परिजनों को हर संभव सहयोग दिलाने का भरोसा देते हुए चक्का जाम समाप्त कराया।

#CityStates #Varanasi #Chandauli #ChandauliPolice #ChandauliNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: May 07, 2026, 22:30 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




UP Accident: गिट्टी लदे ट्रक ने महिला को कुचला, सड़क पर बिखर गए चिथड़े, लोगों ने किया चक्काजाम; पहुंचे अफसर #CityStates #Varanasi #Chandauli #ChandauliPolice #ChandauliNews #LatestNews #BigNews #TodayNews #UpNews #HindiNews #VaranasiLiveNews