Baghpat News: दिल्ली-सहारनपुर रेलवे रूट पर कई ट्रेनें लेट, यात्री परेशान
बड़ौत (बागपत)। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे रूट पर शनिवार को कई ट्रेनें घंटे लेट रहीं। जिस कारण यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।कड़ाके की ठंड का असर ट्रेनों के संचालन पर भी पड़ रहा है। प्रतिदिन ट्रेनें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से रवाना हो रही है। शनिवार को भी दिल्ली-सहारनपुर रूट पर चलने वाली कई ट्रेन देरी से रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन संख्या 01619 (दिल्ली से सहारनपुर) जिसका बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 7:22 बजे का है, यह ट्रेन 10:14 बजे यानी 2.52 घंटे की देरी से पहुंची। वहीं दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 04521 एक घंटे देरी से बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं दिल्ली एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 05000 निरस्त रही। ट्रेन संख्या 14306 हरिद्वार एक्सप्रेस आधा घंटे देरी से बड़ौत रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके अलावा ट्रेन संख्या 04401 जिसका बड़ौत स्टेशन आने का समय 9:26 बजे है, यह ट्रेन 30 मिनट देरी से पहुंची। ट्रेन संख्या 01617 भी आधा घँटा देरी से आई।
#BagpatNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jan 07, 2023, 23:48 IST
Baghpat News: दिल्ली-सहारनपुर रेलवे रूट पर कई ट्रेनें लेट, यात्री परेशान #BagpatNews #VaranasiLiveNews
