एमपी के सीहोर में दर्दनाक हादसा: ट्रक और बुलेरो की बीच हुई भीषण टक्कर, पांच की मौत; मौके पर मची चीख-पुकार
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार दोपहर आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर ग्राम मेना गोदी के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और बुलेरो की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुलेरो के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कई लोग वाहन के अंदर फंस गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
#CityStates #Sehore #MadhyaPradesh #SehoreNews #SehoreViralNews #SehoreLatestNews #SehoreAccidentNews #SehoreHindiNews #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Jul 06, 2026, 12:49 IST
एमपी के सीहोर में दर्दनाक हादसा: ट्रक और बुलेरो की बीच हुई भीषण टक्कर, पांच की मौत; मौके पर मची चीख-पुकार #CityStates #Sehore #MadhyaPradesh #SehoreNews #SehoreViralNews #SehoreLatestNews #SehoreAccidentNews #SehoreHindiNews #VaranasiLiveNews
