Maharashtra: पहले भिड़े ट्रक, फिर आकर टकराई बस; महाराष्ट्र के धुले में भीषण सड़क हादसा, छह की मौत, 26 घायल
मुंबई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर महाराष्ट्र के धुले जिले में सोमवार को एक भीषण और दर्दनाक सड़क दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कई अन्य लोग घायल हुएहैं। यह हादसा धुले के लालिंग घाट में हुआ। इस दुर्घटना में करीब 26 लोग घायल हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक, सबसे पहले एक डंपर की टक्कर एक ट्रक से हुई। शुरुआती हादसे के बाद टोल कर्मचारी और स्थानीय लोग घायलों को बचाने में जुटे थे। इसी दौरान मध्य प्रदेश से आ रही एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पहले से क्षतिग्रस्त वाहनों से जा टकराई। ये भी पढ़ें:नासिक टीसीएस उत्पीड़न मामला:एआईएमआईएम पार्षद मतीन पटेल को समन जारी, निदा खान की मदद करने का आरोप बस की टक्कर से टोल कर्मी की मौत अधिकारियों ने बताया कि दूसरी टक्कर इतनी भीषण थी कि राहत कार्य में जुटे एक टोल कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई।एक अधिकारी ने कहा, "इस दर्दनाक हादसे में टोल कर्मचारी समेत कुल छह लोगों की मौत हुई है, जबकि 26 अन्य घायल हुए हैं।" सूचना मिलने के बाद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।हादसे के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा।पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल विस्तृत जानकारी का इंतजार है। ये भी पढ़ें:एक्शन मोड में बंगाल CM:2021 चुनाव में हुई हिंसा का भी हिसाब लेंगे शुभेंदु, कहा- हर हमले की कराएंगे जांच रायगढ़ में आठ लोगों की मौत इससे पहले महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार को एक अलग हादसे में एक एसयूवी गहरी खाई में गिर गई, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई।अब तक राहत दल ने दो शव बरामद किए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाकी शवों की तलाश जारी है। अधिकारियों के अनुसार, खाई गहरी होने के कारण राहत और बचाव कार्य में काफी दिक्कतें आ रही हैं।
#IndiaNews #National #Maharashtra #RoadAccident #Dhule #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: May 25, 2026, 12:01 IST
Maharashtra: पहले भिड़े ट्रक, फिर आकर टकराई बस; महाराष्ट्र के धुले में भीषण सड़क हादसा, छह की मौत, 26 घायल #IndiaNews #National #Maharashtra #RoadAccident #Dhule #VaranasiLiveNews
