Karnal News: डिस्कस थ्रो और 100 मीटर दौड़ में पानीपत की मन्नत प्रथम
100 मीटर दौड़ में भिवानी की वंशिका और बालक वर्ग में झज्जर के दीपांशु प्रथम, राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शुरूसंवाद न्यूज एजेंसीकरनाल। कर्ण स्टेडियम में शनिवार को हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप शुरू हो गई है। इसमें प्रदेशभर के करीब 2000 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन पानीपत की मन्नत फौगाट ने अंडर-20 बालिका वर्ग में दो स्वर्ण पदक जीते।मन्नत फौगाट ने अंडर-20 बालिका वर्ग के डिस्कस थ्रो में पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 100 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण पदक जीता। अंडर-16 बालिका वर्ग की 60 मीटर दौड़ में पानीपत की अनुष्का ने बाजी मारी। अंडर-18 बालिका वर्ग की 100 मीटर दौड़ में भिवानी की वंशिका और बालक वर्ग में झज्जर के दीपांशु प्रथम रहे। दो दिवसीय चैंपियनशिप का शुभारंभ एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस समिति के सदस्य राजकुमार मिटान ने किया। यह एथलेटिक्स हरियाणा और करनाल एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हो रही है। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने कहा कि प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर 14 सितंबर से देहरादून में होने वाली 37वीं नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।खिलाड़ियों ने जीते पदक- अंडर-20 बालिका डिस्कस थ्रो में मन्नत फौगाट (पानीपत) प्रथम, झलक (चरखी दादरी) द्वितीय और कृति रावल (पानीपत) तृतीय रही।- अंडर-16 बालिका 60 मीटर में अनुष्का (पानीपत) पहले, अनामिका (कैथल) दूसरे और हरमन (कैथल) तीसरे स्थान पर रही।- अंडर-18 बालिका 100 मीटर में वंशिका (भिवानी) ने पहला, इशु (हिसार) ने दूसरा और वैष्णो कांची (करनाल) ने तीसरा स्थान हासिल किया।- अंडर-18 बालक 100 मीटर में दीपांशु (झज्जर) प्रथम, अमन (पानीपत) द्वितीय और प्रदीप (पलवल) तृतीय रही- अंडर-20 बालिका 100 मीटर में मन्नत (पानीपत) पहले, जिया (रोहतक) दूसरे और मंजू (सिरसा) तीसरे स्थान पर रही।- अंडर-20 बालिका 400 मीटर में हर्सिल (जींद) ने और नीकिता चहल (फतेहाबाद) ने दूसरा स्थान हासिल किया। - अंडर-16 बालक 60 मीटर में शिवम (सोनीपत) प्रथम, मयंक (चरखी दादरी) द्वितीय और कृष (फरीदाबाद) तृतीय रहे।- अंडर-18 बालक डिस्कस थ्रो में अखिल कुमार (भिवानी) ने पहला, परवीन कुमार (भिवानी) ने दूसरा और हिमांशु (हिसार) ने तीसरा स्थान हासिल किया। डिस्कस थ्रो और 100 मीटर दौड़ में पानीपत की मन्नत प्रथम- फोटो : डिस्कस थ्रो और 100 मीटर दौड़ में पानीपत की मन्नत प्रथम
#MannatOfPanipatFirstInDiscusThrowAnd100MeterRace #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Aug 30, 2026, 03:04 IST
Karnal News: डिस्कस थ्रो और 100 मीटर दौड़ में पानीपत की मन्नत प्रथम #MannatOfPanipatFirstInDiscusThrowAnd100MeterRace #VaranasiLiveNews
