काशी में आधुनिक शवदाह गृह की सौगात: मार्च में मणिकर्णिका कॉरिडोर, दिसंबर में हरिश्चंद्र घाट पर पूरा होगा काम

हरिश्चंद्र घाट पर बन रहे अत्याधुनिक शवदाह गृह का निर्माण दिसंबर में पूरा हो जाएगा। जबकि मणिकर्णिका घाट पर चल रहा निर्माण कार्य मार्च तक पूरा होगा। दोनों घाटों पर अत्याधुनिक शवदाह गृह बनने से अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शवयात्रियों और शोक संतृप्त परिजनों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही लकड़ी की खपत कम होने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। हरिश्चंद्र घाट पर बन रहे शवदाह गृह में 110 फीट ऊंची तीन चिमनियां लगाई गई हैं। इनकी ऊंचाई रखने का उद्देश्य चिता से निकलने वाली राख को आसपास के घरों तक पहुंचने से रोकना है। चिमनियों का निर्माण विशेष मटेरियल से कराया गया है। इनमें विशेष प्रकार के हाई-स्पीड ब्लोअर लगाए जाएंगे, ताकि शवदाह के दौरान निकलने वाली लपटें और धुआं शवयात्रियों तक न पहुंचे। इसे भी पढ़ें;ध्यान दें: पड़ाव-रामनगर मार्ग पर दो दिन थमेगी रफ्तार, काशी स्टेशन के पास पुल चौड़ीकरण के लिए बंद रहेगा रास्ता जिंदल ग्रुप के जेएसडब्ल्यू फाउंडेशन के सीएसआर फंड से 23 करोड़ रुपये की लागत से इस शवदाह गृह का निर्माण कराया जा रहा है। यहां सात शवदाह प्लेटफॉर्म के लिए तीन चिमनियां लगाई गई हैं। पूरे दाह संस्कार क्षेत्र को कवर्ड बनाया जा रहा है। इससे एक साथ कई चिताओं का दाह संस्कार हो सकेगा और जलते हुए शव बाहर से दिखाई नहीं देंगे। आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से लकड़ी की खपत और दाह संस्कार में लगने वाला समय भी कम होगा।

#CityStates #Varanasi #VaranasiNews #ManikarnikaGhat #HarishchandraGhat #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 29, 2026, 13:07 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




काशी में आधुनिक शवदाह गृह की सौगात: मार्च में मणिकर्णिका कॉरिडोर, दिसंबर में हरिश्चंद्र घाट पर पूरा होगा काम #CityStates #Varanasi #VaranasiNews #ManikarnikaGhat #HarishchandraGhat #VaranasiLiveNews