Ambala News: अज्ञात वाहन की चपेट में आया व्यक्ति, कई गाड़ियों ने कुचला, मौत

मुलाना। नेशनल हाईवे-344 पर ब्राह्मण माजरा गांव कट के पास वीरवार तड़के 4 बजे भीषण सड़क हादसे में एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। अज्ञात वाहन से कुचले जाने पर शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। हादसे के बाद काफी देर तक वाहनों की आवाजाही जारी रही और कई वाहन शव के ऊपर से गुजरते रहे। ऐसे में शरीर कई हिस्सों में मिला। शिनाख्त न होने पर मुलाना थाना पुलिस एमएम अस्पताल की मोर्चरी में शव को 72 घंटे के लिए रखवा दिया। जांच अधिकारी धर्मराज सिंह ने बताया कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं ताकि कोई सुराग लग सके। संवाद--------

#ManStruckByUnidentifiedVehicle #RunOverByMultipleVehicles #Dies. #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Jul 10, 2026, 04:00 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




Ambala News: अज्ञात वाहन की चपेट में आया व्यक्ति, कई गाड़ियों ने कुचला, मौत #ManStruckByUnidentifiedVehicle #RunOverByMultipleVehicles #Dies. #VaranasiLiveNews