Ambala: मातम में बदलीं रिसेप्शन की खुशियां, पुरानी रंजिश में दो गुटों में खूनी संघर्ष; एक युवक की मौत
अंबाला कैंट स्थित सिया वाटिका पैलेस में रविवार रात एक रिसेप्शन समारोह के दौरान खूनी संघर्ष हो गया। दो पक्षों के बीच हुई मामूली कहासुनी ने इतना तूल पकड़ा कि हमलावरों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में अंबाला सिटी के दुर्गा नगर निवासी एक युवक की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। वारदात के बाद हमलावर मौके से भाग गए। मृतक की पहचान अंबाला सिटी के सोनू(22) के रूप में हुई। जबकि सिटी दुर्गा नगर निवासी भूपिंदर (20) घायल व जसराज(19) को रेफर कर दिया गया। सोनू व भूपिंदर दोस्त जसराज के साथ समारोह में आये हुए थे। पार्किंग में जसराज उर्फ जस्सा को पुरानी रंजिश के चलते 7-8 लड़कों ने हमला कर दिया था। तीनों के एक एक चाकू लगा है।
#Crime #Ambala #AmbalaCrime #Murder #AmbalaCanttPolice #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Feb 23, 2026, 07:27 IST
Ambala: मातम में बदलीं रिसेप्शन की खुशियां, पुरानी रंजिश में दो गुटों में खूनी संघर्ष; एक युवक की मौत #Crime #Ambala #AmbalaCrime #Murder #AmbalaCanttPolice #VaranasiLiveNews
