वीडियो: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत शिमला दाैरे पर, लोकभवन में प्राकृतिक खेती पर लोगों से किया संवाद

गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत तीन दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचे हैं। उन्होंने राज्यपाल कविंद्र गुप्ता से शिष्टाचार भेंट की है। शनिवार को आचार्य देवव्रत ने लोकभवन गेस्ट हाउस में लोगों से संवाद किया। आचार्य देवव्रत इससे पहले हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में कार्य कर चुके हैं। देवव्रत पत्नी दर्शना देवी के साथ शिमला पहुंचे हैं। लोगों से संवाद के दाैरान आचार्य देवव्रत ने आज के खानपान को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि आज लोग बोतल का पानी पीते हैं। तीस साल पहले ऐसी स्थिति बिल्कुल नहीं थी। आज खाने, फलों, सब्जियों और अनाज में कीटनाशकों का जहर घुल चुका है। इसी जहरीले खानपान के कारण लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। खानपान और बीमारियां राज्यपाल ने कहा किचालीस साल पहले लोग कैंसर के बारे में नहीं जानते थे। दिल का दौरा पड़ने जैसी समस्याओं की कोई कल्पना भी नहीं करता था। किडनी खराब होने की घटनाएं भी उस समय आम नहीं थीं। यह सब आज के दूषित खानपान का ही नतीजा है। खानपान की इन कमियों के कारण स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। प्राकृतिक खेती केअभियान को पीएम ने सराहा आचार्य देवव्रत इस समस्या से निपटने के लिए पूरे देश में प्राकृतिक खेती को लेकर एक बड़ा अभियान चला रहे हैं। उनके इस अभियान की प्रधानमंत्री ने भी सराहना की है। अब प्रधानमंत्री ने प्राकृतिक खेती को एक राष्ट्रीय मिशन का रूप दे दिया है। प्राकृतिक खेती अपनाने से लोगों को शुद्ध खानपान मिल सकेगा। इससे समाज को कई गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि रासायनिक खेती के कारण ग्लोबल वार्मिंग का असर भी बढ़ रहा है।

#CityStates #Crime #Shimla #HimachalPradesh #GujaratGovernorAcharyaDevvrat #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Nov 28, 2026, 08:02 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




वीडियो: गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत शिमला दाैरे पर, लोकभवन में प्राकृतिक खेती पर लोगों से किया संवाद #CityStates #Crime #Shimla #HimachalPradesh #GujaratGovernorAcharyaDevvrat #VaranasiLiveNews