बरेली: सांप ने डसा तो उसे डिब्बे में बंद कर जिला अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर भी रह गए हैरान
बरेली में त्योहार की तैयारियों के बीच घर में सफाई कर रहे युवक को सांप ने डस लिया। सीबीगंज के खड़ौआ गांव निवासी 26 वर्षीय पवन को सांप ने डंसा तो उन्होंने सांप को प्लास्टिक के डिब्बे में बंद किया और उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां उन्होंने डॉक्टरों को सांप दिखाकर उसकी पहचान जानने की कोशिश की। चिकित्सकों की देखरेख में पवन का उपचार चल रहा है।
#CityStates #Bareilly #UttarPradesh #SnakeBite #Hospital #Snake #VaranasiLiveNews
- Source: www.amarujala.com
- Published: Oct 11, 2026, 10:38 IST
बरेली: सांप ने डसा तो उसे डिब्बे में बंद कर जिला अस्पताल पहुंचा युवक, डॉक्टर भी रह गए हैरान #CityStates #Bareilly #UttarPradesh #SnakeBite #Hospital #Snake #VaranasiLiveNews
