मनुष्य अपने दुखों से नहीं, दूसरों के सुखों से दुखी : विमर्श सागर

संवाद न्यूज एजेंसीहस्तिनापुर। कस्बे के प्राचीन दिगंबर जैन बड़ा मंदिर में पंचमेरू नंदीश्वरद्वीप जिनालय में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान के तीसरे दिन जाप अनुष्ठान एवं मुख्य वेदी के अभिषेक के उपरांत विधान स्थल पहुंचकर अभिषेक व शांतिधारा की गई। सर्वोच्च बोली लेकर शांतिधारा करने का सौभाग्य अनंतवीर जैन मंजू जैन, शैलेष जैन, गर्व, श्रुति जैन को प्राप्त हुआ। विजय कुमार जैन ने सहयोग किया।शांतिधारा के पश्चात नित्य नियम पूजन करते हुए पंचमेरू नंदीश्वरद्वीप जिनालय के साथ भगवान शांतिनाथ की पूजा-अर्चना की गई। उसके बाद 1008 सिद्धचक्र महामण्डल विधान करते हुए मन वचन काय द्वारा किए गए क्रोध, मान, माया, लोभ आदि पापों को दूर करने के लिए 128 अर्घ्य मंडले पर समर्पित किए गए। अर्घ्य समर्पण करने का सौभाग्य विजय कुमार जैन, शिखरचंद जैन, महेंद्र प्रवीण जैन, सतीश जैन, अनिल कुमार जैन, दिगंबर जैन, सतीश जैन आदि इंद्रों को प्राप्त हुआ।आचार्य विमर्श सागर महाराज ने संबोधित करते हुए कहा कि आत्मा का स्वरुप सिद्धत्व अवस्था को प्राप्त करना है आज व्यक्ति अपने हित को छोड़कर दूसरों के अहित में लगा हुआ है। वह अपने दुःख से दुःखी न होकर दूसरों के सुख से दुःखी है। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए व्यक्ति को अपने अवगुण देखने चाहिए और दूसरे के गुणों को देखना चाहिए और उस जैसा बनने का प्रयत्न करना चाहिए यदि ऐसा व्यक्ति करने लगे तो वह सर्वोच्च पद को प्राप्त करता है और वह जगत में महान हो जाता है। उसके बाद मंगल आरती भजन व भक्ति का कार्यक्रम किया गया साथ ही साथ प्रश्नमंच का भी आयोजन किया गयाम जिसमें।देश-देशांतर से पधारे श्रद्धालुओं ने भाग लिया एवं कार्यक्रम को गुरुकुल के बच्चों ने अपने नृत्य भजन व प्रश्नों के उत्तर से शोभायमान किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के मुकेश जैन, राजेंद्र कुमार जैन, मंत्री राजीव जैन, राजीव जैन, सुशील जैन, प्रवीण जैन, अतुल जैन, प्रबंधक मुकेश जैन, उमेश जैन, अतुल जैन, कुश जैन, शुभम जैन, आदि ने सहयोग किया।

#ManIsNotSaddenedByHisOwnSorrows #ButByTheHappinessOfOthers:VimarshSagar #VaranasiLiveNews

  • Source: www.amarujala.com
  • Published: Feb 27, 2026, 20:04 IST
पूरी ख़बर पढ़ें »




मनुष्य अपने दुखों से नहीं, दूसरों के सुखों से दुखी : विमर्श सागर #ManIsNotSaddenedByHisOwnSorrows #ButByTheHappinessOfOthers:VimarshSagar #VaranasiLiveNews